पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीआईओएस विजय सिंह यादव ने बताया कि जनपदीय, मंडलीय और राज्य का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 17 जुलाई से वार्षिक खेल शुरू हो जाएंगे। सब जूनियर 15 वर्ष बालक-जूनियर नेहरू हॉकी 17 वर्ष बालक-बालिका प्रतियोगिता 17 जुलाई को होगी। इसके संयोजक एसएन इंटर कालेज और जीजीआईसी बरखेड़ा होंगे। ये प्रतियोगिताएं नौ सितंबर तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...