Pilibhit News: जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 अक्टूबर से होगी शुरू
पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 अक्टूबर से उपाधि महाविद्यालय के खेल मैदान पर कराई जाएगी। इसके लिए कमेटियां बनाकर जिम्मेदारी दे दी गई है। माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को जानकारी दे दी गई है। जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज मैदान पर होना था। मगर बरसात होने की वजह से खेल मैदान में जलभराव होने की वजह से स्थान परिवर्तन किया गया। अब जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता उपाधि महाविद्यालय के खेल मैदान पर कराई जाएगी। ये प्रतियोगिता 14 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान हर दिन अलग-अलग खेलों के इवेंट्स कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Hapur News: जनपद में 17 अक्टूबर को होगी जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.