पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के खेल मैदान पर तीन दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 अक्टूबर से शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था कर दी गई है। पहले दिन आठ सौ मीटर फाइनल, सौ मीटर समेत कई इंवेट्स कराए जाएंगे। जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के संयोजक पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा और सह संयोजक पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज खमरिया पुल की प्रधानाचार्य बबितारानी और राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हामिद अली बनाए गए हैं। मंगलवार को ड्रमंड कालेज में डीआईओएस विजय सिंह यादव, प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा, उप प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, कृषि अध्यापक डॉ.राम प्रसाद गंगवार ने खेलकूद प्रतियोगिता के पत्रक का विमोचन ...