पीलीभीत, नवम्बर 29 -- Pilibhit News: बीसलपुर। संवाददाता आगामी जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तहसील सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट प्यारेलाल मौर्य ने जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की बैठक ली।तहसील सभागार में बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रगणक व सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्र करें। सभी प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर प्रत्येक मकान व परिवार की सही जानकारी अंकित करें। सुपरवाइजर रोजाना अपने अधीनस्थ प्रगणकों के कार्य की समीक्षा करें और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तहसील कार्या...