Pilibhit News: जंगल से भटककर खेतों में पहुंचा चीतल
पीलीभीत, जुलाई 30 -- Pilibhit News: लालपुर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल से भटककर एक चीतल लालपुर पुलिया के पास खेतों में पहुंच गया। खेतों में चीतल को घूमता देख राहगीर और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जंगल से निकलकर आए दिन वन्यजीव खेतों में आ जाते हैं। वन विभाग की तरफ से जंगली जानवरों को रोकने का अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.