Pilibhit News: जंगल में सत्ता बदलने का दौर शुरू हो गया
पीलीभीत, अक्टूबर 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बाघों की बढ़ती संख्या के बीच जंगल की सत्ता बदलने का दौर शुरू हो गया है। कभी अपने इलाके में दबदबा बनाए रखने वाले उम्रदराज बाघों और बाघिनों के सामने अब युवा बाघ चुनौती बनकर उभर रहे हैं। बाघिनों के शावक बड़े होकर वयस्क हो रहे हैं और अपनी टेरिटरी की तलाश में जंगल में फ्री मूवमेंट कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बाघों के बीच क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर संघर्ष बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग के सामने बाघों के संरक्षण के साथ उनकी टेरिटरी का प्रबंधन भी बड़ी चुनौती बन सकता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकृत आंकड़ों के मुताबिक, यहां 72 बाघ दर्ज हैं। हालांकि, बाघों के कुनबे में लगातार हो रही वृद्धि के कारण इनकी वास्तविक संख्या करीब 80 या इससे अधिक होने का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.