Pilibhit News: छेड़छाड़ से परेशान महिला चार दिन से थाने के काट रही चक्कर
पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर/जोगराजपुर। हिटी थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह चार दिनों तक चौकी और थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।ग्राम निवासी एक महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति मजदूरी के लिए पंजाब गया हुआ है। वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि 15 सितंबर की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद वह घर में चारपाई पर लेटी थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक बुरी नीयत से घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.