पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार देर रात में हादसा हो गया। इसमें एक नौजवान की मौत हो गई। परिजनों को दी गई जानकारी के बाद कोहराम मच गया। बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रौतापुर हाल निवासी बिलसंडा कस्बे में स्थित बिजली हाईडिल कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार का 30 वर्षीय पुत्र अर्पित गुप्ता बीसलपुर में पीलीभीत रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक में कार्यरत हैं। वह रोज के तरह ही अपना काम निपटाकर बीसलपुर से अपने घर जा रहे थे। शुक्रवार की देर रात जैसे ही उनकी बाइक बीसलपुर बिलसंडा रोड पर स्थित शिशु विहार इंटर कॉलेज स्कूल के पास पहुंची। तभी रोड पर अचानक छुट्टा गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही युवक लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सको...