Pilibhit News: छुट्टा गोवंश से टकराने के बाद कार में लगी आग, चालक सुरक्षित
पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र में शनिवार रात करीब 12:30 बजे पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर ग्राम कैंच के पास एक कार छुट्टा गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाकर आग बुझवाई। इसके बाद जली हुई कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। हादसे में कार चालक राकेश कुमार पुत्र तोरप्रकाश निवासी मोहल्ला ईदगाह, बाबूगढ़ छावनी, जिला हापुड़ सकुशल बच गए। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार कार में अकेले सवार थे। वह पूरनपुर में अपने किसी परिचित से मुलाकात करने के बाद वापस अपने घर बाबूगढ़ छावनी, हापुड़ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ग्राम कैंच के पास उनकी कार छुट्टा गोवंश से टकरा गई और उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि चालक को कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.