Pilibhit News: छात्र संसद में चित्रांश बने प्रधानमंत्री, सारा उप प्रधानमंत्री
पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सीओ विधि भूषण मौर्य ने छात्र संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। चित्रांश भारद्वाज ने प्रधानमंत्री, सारा खान ने उप प्रधानमंत्री, सुमित ने सेनापति और अवनी जौहरी ने उप सेनापति पद की शपथ ली। सीओ ने कहा कि अनुशासन हमें सुयोग्य नागरिक बनाता है। यातायात पुलिस के दारोगा प्रदीप सिंह, पिंकी सिंह ने यातायात व महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों में अनुशासन को प्रमुखता दी। अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने आयोजन को सराहा। संचालन आचार्य राजीव मोहन अग्रवाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.