पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संसद एवं कन्या भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने छात्र संसद के निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने अतिथियों का परिचय कराया। सह संयोजक आशीष जौहरी ने छात्र संसद की अवधारणा और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. गुप्ता ने कन्या भारती की छात्रा राष्ट्रपति अंशिका सिंह, छात्र संसद के प्रधानमंत्री कुशाग्र अवस्थी तथा अन्य निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई। विद्यालय के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता को शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रबंधक हर्ष कुमार गुप्ता, देवेश बं...