Pilibhit News: छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरियापुल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता प्रतिभागगिता दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता नोडल शिक्षक महेंद्र चौधरी के निर्देशन में स्वच्छता प्रतिभागिता दिवस मनाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। कूड़ा करकट को निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया। स्वच्छता नोडल शिक्षक ने विद्यार्थियों को विभिन्न स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से जागरूक किया और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने अपने कक्षा-कक्षों एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.