पीलीभीत, जुलाई 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राष्ट्रीय कॅरियर सर्विस के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड हायर स्टडीज़ में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवा-युवतियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेला के मुख्य अतिथि जिला रोजगार सहायता अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सिर्फ डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप करियर का चयन कर स्वयं को निरंतर कौशल विकास से जोड़ना चाहिए। उन्होंने जिला सेवायोजन विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे रोजगार मेलों, अप्रेंटिसशिप, निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तथ...