Pilibhit News: छात्रा हत्याकांड: हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े और बैग एफएसएल जांच को भेजे
पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। घटना में इस्तेमाल चाकू, आरोपी की खून से सनी शर्ट और बैग को फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 14 जुलाई की सुबह नौ बजे जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में बरेली के भुता क्षेत्र स्थित केसरपुर गांव निवासी पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल पर उसके सहपाठी सागर सिंह ने चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल कशिश को उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एकतरफा प्रेम के चलते छात्रा से नाराज था और इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद अस्पताल में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.