Pilibhit News: छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बरखेड़ा थाने में तहरीर दी।जिसमें कहा गया कि उसकी पुत्री शनिवार सुबह करीब सात बजे साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला ने बताया कि उक्त युवक पिछले कई दिनों से उसकी पुत्री को फोन और मैसेज कर परेशान कर रहा था। साथ ही छात्रा के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देता था। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अपनी नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.