Pilibhit News: छात्रा और नवजात की मौत के मामलों की होगी निष्पक्ष जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई
पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नव नियुक्त कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने छात्रा और नवजात की मौत के चर्चित मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाएं उनके कार्यभार संभालने से पहले की हैं पर इन्हें गंभीरता से लेंगे। डॉ. अमित कुमार ने कहा कि वर्तमान में वह महाविद्यालय के प्रशासनिक और आधिकारिक कार्यों को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों मामलों की जांच से संबंधित फाइलें मंगाकर उनका विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- पूर्व प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा को दी गई विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.