Pilibhit News: छात्राओं से की छेड़छाड़,गिरफ्तारी पर थाने से लंगड़ाते हुए निकला आरोपी
पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाने से मंगलवार को छेड़छाड़ के आरोपी अहमद नवी को पुलिस की कार्रवाई के बाद लंगड़ाते हुए बाहर निकलते देखा गया। आरोपी पर स्कूल जा रही दूसरे समुदाय की नाबालिग छात्राओं का बाइक से पीछा करने, अश्लील फब्तियां कसने और अभद्र इशारे करने का आरोप है। एक छात्रा के पिता की तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। बिलई हाईवे के पास पसियापुर निवासी 25 वर्षीय अहमद नवी बाइक से छात्राओं के पीछे लग गया। आरोप है कि उसने छात्राओं के आसपास लापरवाही से बाइक चलाकर उन्हें परेशान किया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.