पीलीभीत, अक्टूबर 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर में छात्राओं ने मनमोहक टेंट का निर्माण किया। प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने शिविर का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया। शिविर में जिला संगठन कमिश्नर शालिनी पांडेय और प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने छात्राओं को नियम प्रतिज्ञा, इतिहास, ध्वजों की जानकारी, संकेतवार्ता, प्राथमिक चिकित्सा, गाठें, बंधन, तम्बू निर्माण आदि की जानकारी दी। समापन समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर शिक्षिकाएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...