पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बंधन स्वच्छता का अभियान के द्वितीय चरण में राष्ट्रीय सेवा योजना, मिशन शक्ति एवं रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने पुलिस फोर्स को राखियां बांधी। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (अनुपयोगी सामग्री के पुनः उपयोग) से आकर्षक एवं रचनात्मक राखियाँ तैयार की गईं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रही राखियां प्रतियोगिता एवं पुरस्कार विद्यार्थियों में रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियों को लेकर सुनगढ़ी कोत...