Pilibhit News: छात्राओं को पत्रक वितरित कर बताई कल्याणकारी योजनाएं
पीलीभीत, जुलाई 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग की मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत विकास खंड बीसलपुर की ग्राम पंचायत अमृता खास में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ग्राम प्रशासक की अध्यक्षता में की गई। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को महिला कल्याण विभाग की संचालित विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया गया। सदस्यों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज की छात्राओं को योजनाओं के पत्रक वितरित किए गए। इस मौके पर जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह, श्रीकांत, छात्राएं, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी एवं ग्राम वासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.