पीलीभीत, अगस्त 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सूबे भर में मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना चलाई जा रही है। इस योजना में हाईटेक डेयरी खोलने को लेकर पशुपालकों से आवेदन मांगे गए थे। अब तक ऑनलाइन माध्यम से मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में 183 आवेदन आए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि मिनी नंदिनी योजना में 183 आवेदन आए हैं। पोर्टल को देखने के बाद अंतिम संख्या पता चल सकेगी। पात्र पशुपालकों को लाटरी के माध्यम से डेयरी आवंटित की जाएगी। यह भी पढ़ें- मेरठ: मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना: ई-लॉटरी के माध्यम से 28 लाभार्थियों का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...