पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। शॉर्ट सर्किट से पशुशाल में लगी आग में एक भैंस की जलकर मौत हो गई। पास में बंधा बैल झुलस गया। आग बुझाने के दौरान पशुशाला स्वामी के बेटा भी आग की चपेट में आ गया। तालाब के पानी से बमुश्किल आग बुझाई गई। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर के रहने वाले नरेश पुत्र गोधन की घर के पड़ोस में ही छप्परपोश पशुशाला है। उसमें मवेशी बंधे हुए थे। शनिवार तड़के बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से पशुशाला में आग लग गई। आग की चपेट में आने से छप्पर के नीचे बंधी एक भैंस की मौके पर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सूर्यनगर अग्निकांड में गौशाला राख, मवेशी की मौत पास में बंधा एक बैल आग में गंभीर रूप से झुलस गया। मवेशियों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी नरेश का पुत्र आदेश भी झुलस गया। जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण ...