Pilibhit News: छज्जा ढहने से बाइक मिस्त्री की गिरकर मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। घर का छज्जा ढहने से बाइक मिस्त्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। परिजन कार्रवाई से इनकार कर उसका शव घर लेकर चले गए। नगर के मोहल्ला राजगंज निवासी 24 वर्षीय राजा पुत्र नूर हसन बाइक मिस्त्री थे। सोमवार देर शाम राजा अपने घर की छत पर चढ़ रहे थे। इस दौरान अचानक छत का छज्जा भड़भड़ाकर ढह गया और राजा भी उसके साथ नीचे आ गिरे। इससे परिजनों में खलबली मच गई। परिजन घायल राजा को राजा को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.