Pilibhit News: चौपाल में ग्रामीणों को दिया नशा मुक्ति का संदेश
पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बहादुरपुर हुक्मी में स्वास्थ्य चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक रोगों के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। ग्राम सचिवालय में आयोजित चौपाल में जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ. पल्लवी सक्सेना ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मानसिक बीमारी भी अन्य शारीरिक बीमारियों की तरह ही एक चिकित्सीय स्थिति है। जिसका समय पर उपचार संभव है। उन्होंने चिंता, तनाव, अत्यधिक गुस्सा और अवसाद के लक्षणों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.