पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर में खेत की रखवाली के दौरान लापता हुई महिला का शव चौथे दिन नहर से बरामद होने से खलबली मच गई। एक राहगीर ने शव झाड़ियों में फंसा देखकर ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना घुंघचाई के गांव दिलावरपुर की लक्ष्मी देवी बीते सोमवार को पति अशोक कुमार के साथ हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल के पास खेत की रखवाली करने गई थी। अशोक कुमार के दूसरे खेत पर चले जाने दौरान लक्ष्मी अचानक गायब हो गई। उसकी चप्पल और दुपट्टा नहर के पास रखा मिला था। इससे लक्ष्मी देवी के नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही थी। महिला के गायब होने के बाद से एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाशी अभियान चला रही थी। तीन दिन टीम के मेहनत करने के बावजूद महिला का पता नहीं चल सका। गुरुवार को द...