Pilibhit News: चोरी के मोबाइल सहित झारखंड का युवक पकड़ा
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: बिलसंडा। मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने झारखंड के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसओ जगदीप मलिक ने बताया कि नगर के मोहल्ला घस्सूगंज निवासी इबरार का मोबाइल सब्जी मंडी के निकट से किसी ने चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसओ ने बताया कि बंडा रोड पर बंद पर पेट्रोल पम्प के पास से झारखंड के जिला साहेबगंज निवासी ग्राम तीनपहाड़ निवासी बिरंगी महतो को चोरी के मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है। एसओ ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में आरोपी मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देता है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने लूटपाट के तीन मामलों का किया खुलासा, ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.