पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस ने 26 सितंबर की रात पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर भैंसहा ग्वालापुर मोड़ स्थित यात्री शेड के पास चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन पुत्र सुनील कुमार व संजीव पुत्र नन्हे लाल निवासीगण ग्राम बर्रामऊ, थाना बरखेड़ा पीलीभीत के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ने 24 सितंबर की रात बरखेड़ा कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान स्कूल गेट के सामने से मास्टर चाबी लगाकर बाइक चोरी की थी और उसे बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी कूटरचित नंबर प्लेट, एक मास्टर चाबी और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। नितिन के खिलाफ वर्ष 2025 में आर्म्...