पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: बिलसंडा। मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत 1.68 करोड़ से निर्माणाधीन देवीस्थान मंदिर के लिये रविवार को चेयरमैन डीके गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। 21 सदस्यीय कमेटी मंदिर के निर्माण और सौंदर्यीकरण पर नजर रखेगी। नगर के किसी भी व्यक्ति का अगर कोई सुझाव होगा तो उसपर चर्चा की जायेगी। शनिवार को मंदिर में कालम निर्माण में कथित कम सरिया लगने और नम सीमेंट पड़ा होने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष प्रभाकर सक्सेना बबलू ने बाकायदा वीडियो डाला था। जिसके बाद नगरवासियों ने इसको लेकर लगातार कमेंट किये। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: 1.68 करोड़ से देवीस्थान मंदिर के निर्माण में धांधली का आरोप, वीडियो वायरल जांच की मांग की। हिन्दुस्तान ने इस मुद्दे को रविवार क...