पीलीभीत, अगस्त 12 -- Pilibhit News: पूरनपुर/हजारा। शारदा नदी के लगातार बढ़ते कटान से परेशान ग्रामीणों की चेतावनी के बाद आखिरकार जिम्मेदारों की नींद टूटी। ग्रामीणों के भूख हड़ताल के ऐलान और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को कटान रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू कराने की कवायद तेज हो गई। बाढ़ खंड की ओर से काम में इस्तेमाल होने वाला सामान गांव में पहुंचना शुरू हो गया है। सामान पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और अब उन्हें नदी के कटान पर रोक लगने की उम्मीद जगी है। हजारा गांव क्षेत्र में शारदा नदी करीब पखवाड़े से लगातार कटान कर रही है। नदी की धार तेजी से आबादी और कृषि भूमि की ओर बढ़ रही है। लगातार जमीन नदी में समाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से कटान जार...