Pilibhit News: चेकिंग के दौरान एलोपैथिक-आयुर्वेदिक दवाएं बरामद,तीन गिरफ्तार
पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: जहानाबाद,संवाददाता। बरेली हाईवे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाएं बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास दवाओं से संबंधित कोई बिल या रसीद नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में शादी हॉल में बिना पंजीकृत क्लीनिक चलाकर लोगों का इलाज करने और उन्हें दवाएं बांटने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाही चौकी के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार लोगों ने पूछताछ में अपने नाम महफूज आलम निवासी ग्राम बहलाईकला थाना मोहनगंज जिला अमेठी,कौशर निवसी ग्राम लालपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद और रोहित निवासी ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.