Pilibhit News: चीनी मिल में टाइम ऑफिस के पास पहुंच गया तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत
पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर । तेंदुआ दो दिनों से चीनी मिल में डेरा जमाए हुए है। दूसरे दिन उसे चीनी मिल परिसर के अंदर मुख्य गेट के पास मौजूद टाइम ऑफिस के पास देखा गया। मिल परिसर में तेंदुआ के घूमने से कर्मचारियों में दहशत है। उन्होंने मिल प्रबंधन से उसे पकड़वाने की मांग की। आरोप है वन विभाग की टीम निगरानी के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं पूरी कर लौट जाती है। जंगल से निकले तेंदुए आबादी का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। वन विभाग के प्रयास के बावजूद तेंदुओं की गतिविधियां लगातार आबादी क्षेत्र में देखी जा रहीं हैं। मंगलवार को तेंदुआ पूरनपुर सहकारी चीनीमिल में ईटीपी प्लांट के पास रैंप पर बैठा देखा गया था। उसके बाद वह दीवार फांदकर बाहर निकल गया। तेंदुआ के जाने पर मिल में मरम्मत कार्य कर रहे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बुधवार को तेंदुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.