Pilibhit News: चीनी मिल चालू कराने के लिए भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने सहकारी चीनी मिल प्रधान प्रबंधक राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। मांगे पूरी न होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की अधिकांश चीनी मिलें दस नवंबर तक शुरू होने की संभावनाएं है। खेतों में गन्ने की फसल तैयार हो गई है। पूरनपुर चीनी मिल को भी जल्द शुरू कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले सत्र में बॉयलर में खराबी आने से मिल कई बार बंद हुई थी। इस बार बॉयलर की संतोषजनक मरम्मत कराने की मांग की गई। स्वराज सिंह ने किसानों के वाहन नंबर मांगने की व्यवस्था पर पुनर्विचार करने, मिल यार्ड में किसानों के ठहरने की उचित व्यवस्था कराने और गंदे पानी के नाले की सफाई कराने की मांग भी रखी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: गन्ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.