पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। चीनी मिल क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने जिले के लिए बड़ी धनराशि मंजूर की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी शासनादेश के तहत लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिले की 8 प्रमुख सड़कों के नवनिर्माण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 463.17 लाख रुपये यानी 4 करोड़ 63 लाख 17 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इन मार्गों के सुधरने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा। गन्ना किसानों को अपनी उपज चीनी मिलों तक पहुंचाने में विशेष सुविधा मिलेगी।

सरकार का उद्देश्य सरकार का उद्देश्य चीनी मिल क्षेत्रों में कृषि विपणन व्यवस्था को मजबूत करना और किसानों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराना है। शासन की स्वीकृत सूची में बीसलपुर विधायक विवेक वर्...