Pilibhit News: चीनी मिल के केन यार्ड पर हंगामा, राजमार्ग पर लगी लंबी कतारें
पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। मिल के केन यार्ड पर किसानों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते गन्ने की तौल पूरी तरह ठप हो गई। राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। किसानों का आरोप है कि गन्ना तुलवाने से पहले मिल प्रशासन द्वारा उनसे आधार कार्ड के साथ एक घोषणापत्र (एफिडेविट) पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। घोषणापत्र में यह शर्त रखी गई है कि किसान अपने अधिकार, बकाया भुगतान या किसी अन्य परेशानी को लेकर भविष्य में कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे। इसके अलावा नए नियमों की प्रक्रिया इतनी धीमी है कि एक ट्रॉली को केन यार्ड में प्रवेश करने में लगभग एक घंटे का समय लग रहा है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिलाई मिल ने 26 नवंबर तक भुगतान का वादा पूरा नहीं किया, किसान आंदोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.