Pilibhit News: चित्रकला और अभिभाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी को किया पुरस्कृत
पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भारत विकास परिषद शाखा टाइगर की ओर से अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद के तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन एनीमिया जागरुकता और पुरस्कार वितरण किया गया। महासचिव डॉ.अनिल सक्सेना ने परिषद की स्थापना की आवश्यकता और उसके कार्यों पर प्रकाश डाला। जिला प्रभारी डॉ. एसपीएस संधू ने अपने समय की शिक्षा प्रणाली,अनुशासन के रोचक संस्मरण सुनाएं। संरक्षक ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार संबंधी टिप्स दिए। रवि प्रकाश चंद्रा, हरीश दुलवानी ने छात्राओं की प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। एनेमिया जागरुकता कें बारे में बताते हुए डॉ. विजय सिंह ने कहा कि एनीमिया शरीर में खून की कमी की वह स्थिति है, जिसमें स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.