Pilibhit News: चिकित्सा सेवा शिविर का लोगों ने लाभ लिया
पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा आयोजित चिकित्सा सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को मोहल्ला देशनगर में सप्ताह का समापन किया गया। जिले के नौ प्रखंडों में चले इस सेवा अभियान में सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के जिला संयोजक परविंदर सिंह ने की। जिला मंत्री प्रवीण मोहन अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने शिविर में अतिथि पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल का स्वागत किया। डॉ. कुशाग्र अग्रवाल ने सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। सेवा सप्ताह में सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमे 56 शुगर, 33 लोग ब्लड प्रेशर प्रभावित पाए गए। यह भी पढ़ें- Shamli News: सेवा सप्ताह का चिकित्सा शिविर के साथ समापन, 2100 पौधारोपण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.