Pilibhit News: चिकित्सा शिविर में मरीजों का किया गया परीक्षण, दवाएं बांटी
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। ब्लॉक परिसर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, दन्त, नेत्र व कान के रोगियों का परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 567 का रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में दन्त चिकित्सकों ने रोगियों का परीक्षण किया। पीड़ित रोगियों को निःशुल्क कान की मशीन व चश्मे बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद ने वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को उपकरण नहीं मिल पाए हैं। उन्हें 12 जुलाई को शिविर में दिए जाएंगे। सीएचसी बरखेड़ा के डॉ. विजय तिवारी ने बताया कि शिविर में 300 से अधिक मरीजों को दवा दी गई हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: स्वस्थ तन, स्वस्थ मन, यही जीवन का असली धन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.