Pilibhit News: चालीस मजदूरों के साथ टीम ने चीनी मिल में की कांबिंग
पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सहकारी चीनी मिल में दो दिनों से तेंदुआ चहलकदमी कर रहा है। इससे कर्मचारियों में दहशत बनी हुई है। गुरुवार को वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने मजदूरों के साथ मिल परिसर में तेंदुआ तलाश किया लेकिन तीसरे दिन वह नहीं दिखा। हालांकि पिंजरा लगाने के बाद तेंदुआ की निगरानी के लिए टीम लगाई गई है। आबादी वाले क्षेत्र में आसानी से शिकार मिलने से पिछले लगभग तीन महीने से कई तेंदुए पूरनपुर क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। मंगलवार और बुधवार को पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में तेंदुआ देखा गया। टाइम ऑफिस के पास तेंदुआ के पहुंचने से मिल कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: चीनी मिल में टाइम ऑफिस के पास पहुंच गया तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत तेंदुआ न पकड़े जाने से कर्मचारी नाराज हैं। गुरुवार को वन ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.