Pilibhit News: चार विद्युत उपकेंद्रों के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम शुरू
पीलीभीत, जुलाई 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामलीला टाउन, रूपपुर कृपा, नकटादाना एवं स्टोर सेंटर (रोडवेज) उपकेंद्रों के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम की स्थापना कर उसका संचालन शुरू कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी विद्युत नकटादाना मनोज यादव ने बताया कि इन चारों उपकेंद्रों से संबंधित सभी विद्युत शिकायतें अब कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 9415901769 जारी किया गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने, लाइन फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर में खराबी अथवा अन्य किसी भी विद्युत समस्या की सूचना इसी नंबर पर दी जा सकती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.