Pilibhit News: चारा डालने जा रही महिला की करंट लगने से मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: माधोटांडा। पशुओं को चारा डालने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौनेर की 58 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी कैलाश गुरुवार शाम पशुओं को चारा डालने जा रहीं थी। इस दौरान बिजली के तार से उन्हें करंट लग गया। अचेत हुई प्रेमा देवी को परिजन उपचार के लिए माधोटांडा सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की। यह भी पढ़ें- Chapra News: मक्के के खेत में करंट की चपेट में आई महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.