पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दिमागी रूप से कमजोर बालक रास्ता भटककर रेलवे स्टेशन पहुंच गया, जिसे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक को सुपुर्दगी में लेकर जानकारी ली। इसके बाद बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना जीआरपी ने चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 पर सूचना देकर बताया कि एक लगभग दस वर्षीय बालक लापता की स्थिति में मिला है, जो कि अपना पता बता पाने में असमर्थ है। इस मामले की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर राहुल मौर्य एवं केस वर्कर प्रतुल सिंह मौके पर पहुंचे और बालक को अपनी सुपुर्दगी में लेकर जानकारी ली, तो बालक अपना नाम व पिता, गांव का नाम ही बता पा रहा था। बालक ने परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह को काउंसलिंग के दौरान यह बताया कि उसकी एक बहन वीरांगना अवंतीबाई कालेज में पढ़ाई करती है, जिस कारण परियोजना ...