Pilibhit News: चलते ट्रक से गिरी गन्ने की फांदी, राहगीर घायल
पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: जोगराजपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के जोगराजपुर गांव में गन्ने से भरे चलते ट्रक से अचानक गन्ने की फांदी गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक राहगीर घायल हो गया। उसे हल्की चोटें आईं। जोगराजपुर में गुलरिया चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र संचालित है। रोजाना की तरह बुधवार को भी चीनी मिल का ट्रक केंद्र से गन्ना भरकर मिल जा रहा था। इसी दौरान जोगराजपुर के पास अचानक ट्रक से गन्ने की एक फांदी सड़क से गुजर रहे राहगीर के ऊपर गिर गई। हादसे में राहगीर को चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर लोगों ने चिंता जताई। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.