Pilibhit News: चलतुआ गांव में सत्यापन करने पहुंचे राजस्व और वन अधिकारी
पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मैलानी के जंगल में बसे चलतुआ गांव को प्रशासन विस्थापित किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों से आवेदन मांगे गए हैं। ग्रामीणों को मुआवजा धनराशि और जमीन चुनने का विकल्प दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा जमा किए गए फार्मो का सत्यापन करने के लिए सोमवार को नायब तहसीलदार और वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने बैठक कर फार्मों का सत्यापन किया। ग्रामीणों को फार्म जमा करने के लिए 15 दिन का समय और दिया गया है। तहसील क्षेत्र का गांव चलतुआ जनपद लखीमपुर खीरी के मैलानी रेंज के जंगल की किशनपुर सेंचुरी में बसा है। घने जंगल में बसे इस गांव को ग्रामीण और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विस्थापित किया जाएगा। पिछले कई वर्षों से प्रशासन ग्रामीणों को विस्थापित करने की योजना बना रहा है। इसके लिए ग्रामीणों को मुआवजा देने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.