Pilibhit News: चंदिया हजारा गांव में नाव से गन्ने के खेतों को देख रहे किसान, परेशानी
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों को झटका दिया है। बारिश के चलते खेतों में कई फिट जलभराव हो गया। खेतों में पानी भरने से गन्ना और धान की फसलें गिर गई है। गन्ने की पैदावार में 25-30 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा सकती है। चीनी का परता भी कम होने की संभावना जताई जा रही है। चंदिया हजारा में गन्ना किसान फसलों को देखने के लिए नाव का उपयोग करने लग गए हैं। जिले में 1.20 लाख हेक्टेयर एरिया में धान की बोआई की गई है। धान की बालियां पकने की ओर है। तेज बारिश और हवा से खेतों में फसलें बिछ गईं। वहीं 1.10 लाख हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल खड़ी है। गन्ने के खेतों में भी दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है, जो गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय तक पानी रहने से गन्ने की फसल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.