Pilibhit News: घूमने निकले युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले मनोज उर्फ मोनू रविवार सुबह घर से घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान एक युवक ने मनोज के साथ मारपीट करते हुए उस पर ईंटों से प्रहार किए जिससे उसका सिर फट गया। वह मौके पर ही अचेत होकर गिर गया। जानकारी लगते ही मनोज की मां सुदामा देवी मौके पर पहुंच गई। वह खून से लथपथ मनोज को सीएचसी लेकर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: रास्ते में घेरकर युवक पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.