Pilibhit News: घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
पीलीभीत, नवम्बर 18 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी 22 बर्षीय अनुराग आचार्य उर्फ अन्नू पुत्र संजीव आचार्य शाहजहांपुर के एक नर्सिंग कालेज में पढ़ते थे। 11 नबंवर को अनुराग भैयादूज पर्व पर वापस घर आए थे। शाम को वह अपने दोस्त ओम के साथ बाइक से शहजहांपुर जा रहे थे। निगोही के पास अनुराग की बाइक छुटटा पशु से टकरा गई थी। हादसे में अनुराग गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका बरेली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान रविवार देर रात अनुराग की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। अनुराग के पिता संजीव आचार्य ने बताया कि अनुराग की शादी तीन मार्च को होनी थी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बहन की शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग यह भी पढ़ें- Gangapar News: ससुराल पहुंचने से पहले थम गई जिंदगी, सड़क हादसे में युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.