पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: बीसलपुर। घर से बाहर टहलने जा रही वृद्धा को सांड़ ने हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग महिला को सांड़ से बमुश्किल बचाया। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव जसोली दिवाली निवासी 71 वर्षीय नन्दरानी पत्नी सुखलाल घर से बाहर डंडे के सहारे टहलने जा रही थी। तभी सामने से आए सांड़ ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले और उन्होंने सांड़ से वृद्ध महिला को बचाया। परिजनों ने घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...