Pilibhit News: घर में बंधी बकरी को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिले अवशेष
पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- हजारा में तेंदुए का हमला Pilibhit News: पीलीभीत/ पूरनपुर। हजारा क्षेत्र में जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचे तेंदुए ने घर में बंधी बकरी को अपना निवाला बना लिया। तेंदुआ बकरी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और उसे मार डाला। सुबह बकरी घर से गायब मिली तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। इस दौरान पास के गन्ने के खेत में बकरी के अवशेष पड़े मिले। घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की चहलकदमी से दहशत फैल गई है। हजारा क्षेत्र के जनता फार्म कबीरगंज निवासी भारत कुमार के घर में बकरी बंधी हुई थी। रात के समय जंगल से निकला तेंदुआ आबादी में घुस आया और घर में बंधी बकरी को दबोच लिया। इसके बाद वह बकरी को खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले गया। सुबह बकरी के घर पर न मिलने पर परिजनों ने आसपास तलाश की। खोजबीन के दौरान गन्ने के खेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.