Pilibhit News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, गर्भवती महिलाओं को पीटा
पीलीभीत, सितम्बर 24 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बच्चों के साथ मारपीट के बाद आरोपी ने आधा दर्जन लोगों के साथ घर में घुसकर पिटाई लगाई। जिसमें गर्भवती महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी रघुवीर ने बताया कि 20 सितंबर को उनके घर के बच्चे खेल रहे थे। आरोप है इस दौरान गांव के छंगा ने बच्चों की पिटाई लगा दी। बच्चों की आवाज सुनकर रघुवीर ने विरोध करते हुए उन्हें बचाया। आरोप है कि कुछ देर बाद छंगा छह अन्य लोगों के साथ उनके घर जा धमका। सभी ने रघुवीर के घर में घुसकर उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट से रघुवीर, सियाराम, राजकुमार, पन्नालाल, रंजनी, अंजनी और वीरमती के घायल हो गईं। आरोपियों ने सियाराम के सिर पर धारदार हथियार से वार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.