पीलीभीत, जुलाई 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। घर में घुसकर एक युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका एक मकान शहर में भी है। वह 23 जुलाई 2026 को शहर स्थित घर पर आई थी। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे बरेली जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम खजनपुर खंजनिया निवासी असवीर सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह उसके घर में घुस आया। युवती के अनुसार वह आरोपी को पिछले चार वर्षों से जानती है। आरोप है कि आरोपी ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गय...